दशहरा का उमंग हुआ बेरंग, जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी मे सोमवार की देर संध्या बदमाशों ने राजेश हांसदा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पीड़ित परिजन व स्थानीय लोग और राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार की सुबह रजनी प्रसादी चौक पर एसएच-91 को घंटों जामकर जमकर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वरीय अधिकारी को बुलाने, हत्या में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिजनो को मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि बीते सोमवार की देर शाम रजनी पंचायत के वार्ड नंबर-17 नया नगर टोला निवासी बाबूलाल हांसदा के 35 वर्षीय पुत्र राजेश हांसदा अपने किराना दुकान पर थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचकर कुछ सामान खरीदे। इसके बाद बदमाशों ने राजेश हांसदा को गोली मारकर फरार हो गए। छाती मे गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गया। भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की परिजनों ने बतलाया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि नए-नए भू-माफियाओं के द्वारा अवैध जमीन की खरीद बिक्री की जा रही है। साथ ही साथ अवैध रूप से उन जमीनों पर जबरन कब्जा के लिए घटना को अंजाम दिया जाता है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व राजेश हांसदा के पिता स्वर्गीय बाबूलाल हांसदा की भी हत्या जमीन विवाद में ही हुई थी। अबतक आधे दर्जन लोगों की हत्या जमीन विवाद को लेकर हो चुकी है। बहरहाल मौके पर मुरलीगंज अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह और मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रनवीर कुमार दलबल के साथ पहुंकर आक्रोशित लगो को समझाने का कोशिश कर रहे है। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर डटे हुए हैं।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...