जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के वाणावर थाना क्षेत्र के परसोना गांव में शनिवार की रात्रि जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परसोना गांव निवासी विजय यादव के पुत्र 26 वर्षीय लोकनाथ यादव के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि विजय यादव एवं गांव के जितेंद्र सिपाही से कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार को रात्रि दोनों में विवाद हुआ। तभी जितेंद्र जो रिटायर फौजी हैं वह हथियार निकालकर गोली चला दिया। जिसमें लोकनाथ यादव को गोली लगी। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उस युवक को इलाज के लिए मखदुमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उस युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

यह भी देखें :

पर्यटन थाना के थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक युवक को गोली लगने के करण मौत हुई है। घटना को अंजाम देने वाला जितेंद्र मौके से फरार हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीण अमरनाथ ने बताया कि विजय यादव बातचीत कर रहे थे तभी जितेंद्र ने अपने छत पर से गोली चल दिया। पास में खड़े लोकनाथ यादव को गोली लग गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...