Advertisment

Breaking : Pakur – जमीन विवाद में चली गोली में तीन घायल

Report : Sanjay

पाकुड़ : जमीन विवाद में चली गोली – नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणडंगा बाजार के समीप तेल टंकी के पास जमीन विवाद के बीच चली गोली में तीन युवक घायल हो गए है.

तीनो का सदर अस्पताल में ईलाज के बाद पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है.

वही बताया गया कि तेल टंकी के समीप स्थित एक खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल

रहा था.और आज एक पक्ष की ओर से जमीन की घेराबंदी की जा रही थी तभी दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचकर इसका विरोध

कर रहा था और इसी बीच एक पक्ष ने बंदूक निकालकर गोली चला दी.

गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए है, घायल युवक का नाम राम ठाकुर, विशू कर्मकार और सुमित ठाकुर है.

सभी घायलों को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों

को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया.

जमीन विवाद में चली गोली
जमीन विवाद में चली गोली
जमीन विवाद में चली गोली

घटना की खबर सुनकर घटना स्थल पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची, वही सूचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ

अजीत कुमार विमल भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन किया.

इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि इंद्रनील चटर्जी और तुहीन त्रिवेदी के बीच जमीन को लेकर

मामला चल रहा था और इसी बीच इंद्रनील चटर्जी की ओर से जमीन की घेराबंदी की जा रही थी.

दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे और इसी बीच एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई है.

जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं.

फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है छानबीन के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है.

Pakur: अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...