Commercial Advertisment

फारबिसगंज नगर परिषद के स्थाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

फारबिसगंज : अररिया के फारबिसगंज नगर परिषद के स्थाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज से कार्यालय परिसर में शुरू है। जिसमें एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत कर्मियों की विधवा व आश्रितों ने आज नगरपरिषद कार्यालय परिसर में एकजुट होकर नप प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। खास बात यह है कि सेवानिवृत स्थाई कर्मियों के अलावे सेवा दे रहे स्थाई कर्मियों में सफाईकर्मियों के साथ-साथ नप के स्थाई स्टाफ भी इस शांतिपूर्ण आंदोलन में अपना समर्थन दे रहे है।

आंदोलनरत कर्मियों का साफ तौर पर कहना है कि राज्य सरकार के आदेश के बावजूद उनलोगों के साथ फारबिसगंज नप प्रशासन सोतैला व्यवहार कर रहा है। बिहार सरकार का हवाला देते हुए आंदोलनरत कर्मियों ने कहा कि नगर निकायों में कार्यरत कर्मी जैसे सेवानिवृत कर्मी सेवांत लाभ के बकाया राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश प्राप्त है। बावजूद इसके छठे वेतन का अंतर राशि का भुगतान अबतक लंबित रखा जा रहा है। एक सुर से आंदोलनरत कर्मियों ने कहा जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी, तबतक आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

आपको बता दें कि इस आंदोलन की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी। खास बात यह है कि इस आंदोलन में महिला कर्मी समेत पांच ऐसे कर्मी हैं जिन्होंने आज से जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है। तबतक भूख हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। इधर, स्थाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से फारबिसगंज नगर परिषद का काम काज प्रभावित होने लगा है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्री श्रवण...

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी स्थित...

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...