राम मंदिर पर राजनीति का कांग्रेस करेगी विरोध, राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी और प्रियांका गांधी का जल्द होगा झारखंड दौरा- राजेश ठाकुर

रांचीः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े लीडर्स के झारखंड दौरे भी तय हो गए हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक किसी बड़े लीडर्स के झारखंड दौरे को लेकर शेड्यूल नहीं बन पाया है। ऐसे में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने न्यूज 22 स्कोप से खास बातचीत में भाजपा के नेताओं के दौरे को लेकर कहा कि कांग्रेस बरसाती मेंढक की तरह काम नहीं करते है। चुनाव अलग मुद्दा है। कांग्रेस पिछले 1 साल से लगातार संगठन सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर के आगे बढ़ रही हैं और उसको लेकर के सारे कार्यक्रम चल रहे हैं। जो चुनाव में बेहतर परिणाम लायेगा।

 योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसकी चिंता कांग्रेस को है

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आगे बढ़ाना अलग बात होती है। लेकिन संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत को दुरुस्त किया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसकी चिंता कांग्रेस को है। सिर्फ चुनाव लड़ना और चुनाव में जाना, यह चिंता नहीं है। कांग्रेस ने लोगों की सेवा करने के मुख्य मकसद को लेकर राजनीति में प्रवेश किया हैं। उसे याद करते हुए लोगों की सेवा में कैसे मजबूती के साथ संगठन हर विषय को लेकर आगे तक ले जाए।

उसको लेकर काम कर रहे हैं। बहुत सारा काम भी किया गया हैं। लगातार संगठन सशक्त भी हुआ है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में समर्थ भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरी तैयारी कर लेंगे और जब चुनाव आएगा तो उस समय चुनाव की रणनीति अलग होगी। वहीं पार्टी के ‘आ अब लौट चले अभियान’ के तहत कई लोग आ रहे हैं और आने वाले 2024 के चुनाव में लग रहे हैं। सभी लोकसभा में समन्वय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यों का विकेंद्रीकरण किया गया है।

लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की होगी मीटिंग 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड पहले ही आ चुके हैं और लगातार नेता आते रहते हैं। वही झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड आ रहे हैं। वह लगातार संगठन को सशक्त करने के लिए कार्यक्रम चलाते रहें है। उनकी अध्यक्षता में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की मीटिंग होगी। जिसमें लीडरशिप डेवलप करने को लेकर चर्चा की जाएगी और प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होगा। एसटी, एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी के लोग जो तीसरे पायदान पर है। उनको पहले पायदान पर कैसे लाया जाए। उसको लेकर 28 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसमें एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू और एससी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी इस प्रशिक्षण में आ रहे हैं और संगठन को सशक्त करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि लोग आगे आए। उसको लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि हर प्रखंड में जाकर अच्छे वक्ता को आगे करने का काम किया जाएगा। इन तमाम पहलुओं को देखते हैं तो यह कह सकते हैं कि 2024 का चुनाव आसानी से लड़ पाएंगे।

राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी और प्रियांका गांधी का होगा झारखंड दौरा

वहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे लीडर्स के झारखंड आने को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सभी आएंगे। पहले ही उन्हें आने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन पांच राज्यों के चुनाव में राजनीतिक व्यस्तता के वजह से दौरा की समय तय नहीं हो पाई है। लेकिन जल कार्यक्रम बन सकते हैं। इंडिया गठबंधन के बनने के बाद लगातार बैठकों का दौर शुरू हुआ था। लेकिन गठबंधन अब सुस्त नजर आ रहा है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन जब करना होता है। तो बैठक ज्यादा होती हैं। लेकिन सभी को काम बांट दिया गया है। तो वह काम पर लग गये है। सिर्फ दिखावा के लिए बैठक नहीं की जाता। पांच राज्यों के चुनाव में सभी नेता अभी व्यस्त हैं। हालांकि लगातार अन्य मुद्दों को लेकर सभी संपर्क में हैं।

राम मंदिर पर राजनीति का कांग्रेस करेगी विरोध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कहा कि भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इसका उद्घाटन होना है। व्यक्तिगत रूप से मानना है कि उद्घाटन में वह विश्वास नहीं रखते है। जब मंदिर बना है। तो सुचारू रूप से चले। उसमें भगवान श्री राम की पूजा हो। लेकिन मंदिर को लोग राजनीतिक रूप से देखें और राजनीतिक इस्तेमाल किया जाएगा। तो उसका विरोध करेंगे।

रिपोर्टः कमल कुमार

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...