सदाबहार चौक के पास से 4 अपराधी गिरफ्तार,1 देसी रिवाॅल्वर और 10 राउंड जिंदा गोली बरामद

रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सदाबहार चौक के पास से चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि चारों अपराध की योजना बना रहे थे। इसकी गुप्त सूचना एसएसपी को मिली थी। उनके निर्देश पर नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर एक गैरेज से हथियार बरामद किए गए हैं।

1 देसी रिवाॅल्वर और 10 राउंड जिंदा गोली बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 8 चक्र वाली 1 देसी रिवाॅल्वर और 10 राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों में दिलीप रजक, अमरकांत घोष, शाहबाज अंसारी और मो इब्राहिम शामिल है। इन चारों अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल जा रहा है। इसमें शाहबाज अंसारी और मो इब्राहिम पिता पुत्र है। जबकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दिलीप रजक किसी उग्रवादी संगठन से पिछले 7 वर्षों से जुड़ा रहा है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...