मुंगेर : इस समय की सबसे बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है। जहां जमालपुर थाना क्षेत्र के मुंगेर जमालपुर मुख्य पथ के पशुपालन गली में एक अपराधी प्रवृति के युवक के द्वारा दहशत फैलाने को ले अंधा ढूंढ पांच से छह राउंड गोली फायर किया। जिसमें एक व्यक्ति पशुपालन गली निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री गौतम कुमार को एक धौना तो दूसरा गोली उसके कांख में लगी जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
बता दें कि गोली लगने के बाद अपराधी भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही गांव वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसने अपराधी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक पिस्तौल, जमीन पर इधर उधर गिरा दो खोखा और एक स्कूटी बरामद किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दौलतपुर निवासी सूरज उर्फ कार्लोस के रूप में हुई।
जब पूरा मामला का खुलासा हुआ तो पता चला कि गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के समय सूरज उर्फ कार्लोस की लड़ाई दौलतपुर निवासी कृष्ण मुरारी उर्फ झब्बू से किसी बात को लेकर हो गई। उसी को लेकर आज हथियार से लैस अपने अन्य दोस्तों के साथ दौलतपुर पशुपालन गली पहुंच मोहल्ले वालों को अपशब्द कहते हुए कृष्ण मुरारी को ढूंढने लगा। जब वह नहीं मिला तो उसी के खींज में वह इलाके में दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग किया। जिससे एक गोली वहीं खड़े अमन के कान के बगल से गुजर गया। दूसरा और तीसरा गोली अमन के मामा कृष्ण मुरारी के पड़ोसी 50 वर्षीय गौतम कुमार को लगा और वहीं वह गिर पड़े। जिसके बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों ने उसके खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट







