Crime – पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली

बिहार: Crime – पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली –बारात से पूर्व तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुलहन को उसके पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली । प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी जान मारने की नियत से अपने ऊपर चलाई थी गोली लेकिन पिस्टल नीचे गिर जाने के कारण बची उसकी जान ।

पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली

गंभीर अवस्था में दुलहन को इलाज के लिय सदर अस्पताल में कराया भरती । मुंगेर बारात आने के पूर्व तैयार होने के लिए जावेद हबीब सैलून ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई 26 वर्षीय लड़की अपूर्व कुमारी को प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर गोली मार दी । गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीना से निकल गई । गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया ।

दुलहन को इलाज के लिय सदर अस्पताल में कराया भरती

इस दौरान प्रेमी ने भी खुद को जान मारने की नियत से कनपटी में सटा कर पिस्तौल से फायर किया लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने वाले युवक अमन कुमार को पकड़ा लेकिन लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया।जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र सिंह की 26 वर्षीय पुत्री की रविवार की रात शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले लड़की कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित जावेद हबीब सलून में तैयार होने गई थी।

Crime : पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली

रात लगभग 8:.30 बजे प्रेमी अमन कुमार ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस कर लड़की को गोली मार दी और खुद भी अपने ऊपर पिस्तौल चलाया। गोली चलाने वाला युवक अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र बताया जाता है जो पटना में बिहार पुलिस में है। कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है जो पटना पुलिस में बताया जाता है। इस मामले में ब्यूटी पार्लर में काम एक रही युवती ने बताया की वह काम कर रही थी की तभी युवक के द्वारा अंदर घुस तैयार हो रही दुलहन को गोली मार दी और खुद को भी लड़के के द्वारा गोली मारने की कोशिश की पर पिस्तौल हाथ से छूट गया । और ये सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

वही सदर अस्पताल के सीएस ने बताया की गोली शरीर के किसी भी वाइटल पार्ट्स को नही छुई है इस कारण वो खतरे से बाहर है । मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की लड़के के द्वारा जावेद हवीव में घुस लड़की को गोली मारने का घटना घटित हुआ है । जिसकी जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ।

मुंगेर में बारात से पूर्व तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को उसके प्रेमी ने मारी गोली

पूर्व प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस मारी गोली

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...