घर में घुसकर किया महिला पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

बोकारोः घर में घुस कर चार लोगो ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है. घायल महिला वीणा देवी को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. दरअसल यह घटना चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी की है. जानकारी के अनुसार वीणा देवी के बेटे का विवाद कुछ लोगों से हुआ था. इस वजह से लोग उसके दरवाजे पर उनके बेटे को मारने लगे. जब वीणा देवी ने समझाने की कोशिश करने लगी तो चारो लोग उसके घर मे घुस कर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. जिसमें उनका हाथ टूट गया और सिर पर हमला होने से सिर भी फट गया है. इस मामले में चार लोगों के खिलाफ चास थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...