पगलाए सियार का आतंक, भीड़ में आकर कर रहा हमला, 3 महिला समेत 7 घायल

गया : बिहार के गया में पगलाए सियार का आतंक देखा जा रहा है। अब तक कई बार सियार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। भीड़ से भी यह नहीं डर रहा और अचानक आकर हमला कर दे रहा है। अब तक सियार के हमले में तीन महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सियार का आतंक, लगातार ग्रामीणों को बना रहा निशाना

गया में सियार का आतंक बना हुआ है। सियार ग्रामीणों पर लगातार हमला कर रहा। सोमवार को मॉर्निंग वॉक को निकले लोगों को भी निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों को पर हमला कर चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, इसके कुछ घंटे बाद वन विभाग के रेस्क्यू के दौरान लगी भीड़ के बीच भी आकर सियार ने हमला कर दिया। भीड़ से घिरे होने के बावजूद सियार के इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि इस तरह के कई हमले सियार के द्वारा ग्रामीणों पर किए जा रहे हैं, जिससे घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

वन विभाग की रेस्क्यू के बीच भी किया हमला

यह मामला गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत गोटीबांध और तेलियाडीह इलाके का है। वहीं, सियार के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। वन विभाग की टीम ने डुमरिया के गोटीबांध तेलियाडीह में सियार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया है। किंतु बताया जा रहा है कि गोटीबांध में रेसक्यू के दौरान भीड़ होने के बावजूद सियार ने अचानक हमला बोला और तीन लोगों को घायल कर दिया। रेस्क्यू टीम के सामने इस तरह सियार के हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

संभवत: सियार पागल हुआ है

वही, वन विभाग के अधिकारी की माने तो संभवत सियार पागल हो गया है। रेस्क्यू के दौरान स्टाॅफ उसे घेरे हुए थे, लेकिन अचानक वह अचानक आकर हमला कर दे रहा है, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। अबतक सियार के हमले में सात लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की सूचना है, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल लोगों में अभी तक जिनके नाम आए हैं, उसमें चिंता देवी की स्थिति गंभीर है। उसे गंभीर हालत में गया में भर्ती कराया गया है। वहीं, कलावती देवी, लालू साव और अरुण प्रसाद के अलावे तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सियार के हमले में 7 लोगों के अब तक घायल होने की सूचना – वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी

वहीं, इस संबंध में इमामगंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया है कि सियार अचानक हमला कर रहा है। संभवत वह डिस्टर्ब है। यही वजह है कि भीड़ के बावजूद वह हमला कर रहा है। तेलियाडीह गांव में मॉर्निंग वॉक पर गए चार लोगों को सियार ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, गोटीबांध के समीप वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर भी हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू कर रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...