बाघमारा: जिले के BCCL एरिया-3 न्यू आकाश किनारे कोलियरी में संचालित जीटीएस आउटसोर्सिंग माइंस के खिलाफ जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बेस कैंप के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव शुभम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठे. उनलोगों का कहना है कि कुछ पार्टी के नेता के दम पर कंपनी स्थानीय लोगों को नजर अंदाज कर रही है. अगर कंपनी हम लोगों की मांगों को नहीं मानती है, तो कंपनी का चक्का जाम कर होगा उग्र आन्दोलन किया जाएगा.
रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

















