Big Breaking : BPSC 67वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आज अभी थोड़ी देर पहले बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस करके रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी के बेवसाइट पर रिजल्ट को अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि अमन आनंद बीपीएससी 67वीं के टॉपर बने हैं जबकि निकिता कुमारी दूसरी टॉपर, अंकिता चौधरी को तीसरा स्थान मिला है। परीक्षा में कुल 799 अभ्यर्थी पास हुए। टॉप-10 में छह महिला शामिल हैं। इंटरव्यू में 2104 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 802 पदों पर बहाली निकली थी। टॉपर अमन आनंद बाढ़ के रहने वाले हैं।

बता दें कि बीपीएससी 67वीं फाइनल रिजल्ट में बिहार प्रशासनिक सेवा (88), बिहार पुलिस सेवा (20), स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर (21), जेल सुपरिंटेंडेंट (3), सब इलेक्शन ऑफिसर (4) और बिहार एजुकेशन सर्विस में 12 लोगों का चयन हुआ है।

रैंक-रोल नंबर-नाम-किस सेवा में हुआ चयन

1. 667077-अमन आंनद-बिहार प्रशासनिक सेवा
2. 552382-निकिता कुमारी-बिहार प्रशासनिक सेवा
3. 517318-अंकिता चौधरी-बिहार प्रशासनिक सेवा
4. 302803-खालिद हयात-बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)
5. 439257-ऋषव आनंद-बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)
6. 565287-प्रियांशु कुमार-असिस्टेंट प्लान ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर
7. 512549-अपेक्षा कुमारी-बिहार प्रशासनिक सेवा
8. 656873-सोनल सिंह-बिहार प्रशासनिक सेवा
9. 236259-मुकेश कुमार यादव-बिहार प्रशासनिक सेवा
10. 213694-तरूण कुमार यादव-बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img