डाक से भेजा जायेगा पहचान पत्र मृत मतदाताओं के नाम हटाये जायेंगे

रांची: जिले के मतदाताओं को डाक विभाग के सहयोग से मतदाता पहचान पत्र घर तक पहुंचाया जायेगा. मतदाताओं को समय पर मतदाता पत्र मिला या नहीं, इसे अधिकारी सुनिश्चित करेंगे पहचान पत्र नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लिया जायेगा.

यह निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को बैठक में दिया. उन्होंने मृत मतदाताओं की सूची बनाकर उसका सत्यापन करने को कहा.

ऐसे लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर मतदाता सूची से नाम हटाने को कहा. मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 28 व 29 अक्टूबर और चार व पांच नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाने को कहा. इस दौरान सभी बीएलओ को अपने- अपने बूथ में अनिवार्य रूप रहने को कहा गया.

इसके अलावा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर स्कूली छात्र-छात्राओं का अग्रिम फॉर्म-छह (एक जनवरी 24 को 18 वर्ष पूर्ण हो) भरवाने का निर्देश दिया.
30 नवंबर को 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दो दिसंबर को थर्ड जेंडर व सेक्स वर्कर्स और तीन दिसंबर को दिव्यांग मतदाताओं के नाम जोड़ने व सुधार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को राजनीतिक दलों की बैठक हुई. इस दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव संबंधी कई जानकारी दी गयी.

उन्हें बताया गया कि चुनाव से संबंधित सभी कार्य शुरू कर दिये गये हैं. अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं और नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं, बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ रहे हैं.

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...