बाबूलाल मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं का जताया आभार, कहा- चुनाव हारे हैं मैदान नहीं

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि डुमरी के मतदाताओं का एनडीए गठबंधन को बढ़ चढ़कर समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि एनडीए चुनाव हारा है, लेकिन मैदान नहीं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है.

हेमंत सरकार की हार और तुष्टिकरण की जीत है

बाबूलाल मरांडीने कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है. उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और प्रयास के कारण ही एनडीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए. वोट प्रतिशत भी बढ़ा है.

हेमंत सरकार मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही. कार्यकर्ताओं का अपहरण किया गया. घरों में छापेमारी की गई. धनबल का भरपूर प्रयोग हुआ फिर भी जनता ने राज्य सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए कार्यकर्ता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध, लूट झूठ और विफलताओं को लगातार उजागर करेंगे. हम चैन से तब तक नही बैठेंगे, जब तक हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नही फेकेंगे.

Saffrn

Trending News

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...

JTET Crisis: झारखंड के 25 हजार शिक्षकों पर संकट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र...

झारखंड में करीब 25 हजार शिक्षकों के जेटेट आवेदन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मान्यता और तकनीकी त्रुटियों के कारण अटके हैं। समय रहते समाधान नहीं...

CBSE Verification Process: रांची के चार स्कूल बने Special Center, 12वीं...

सीबीएसई ने 12वीं के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए रांची के चार प्रमुख स्कूलों को विशेष केंद्र बनाया है। ऑनलाइन...

Ranchi Crime News: बंद घरों को बनाया निशाना, दो इलाकों में...

रांची के खेलगांव और डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। नकदी, जेवरात और कीमती सामान...

Jharkhand Police Recruitment: सुप्रीम कोर्ट से 888 अभ्यर्थियों को राहत, Fitness...

झारखंड सिपाही भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 888 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। फिटनेस टेस्ट के बाद नियुक्ति पर पुनर्विचार करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img