मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश लेकर रांची से दिल्ली रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

रांचीः मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत आज हजारों की संख्या में अमृत कलश लेकर स्पेशल ट्रेन रांची से दिल्ली रवाना हुई. पूरे राज्य के 24 जिलों से मिट्टी को लिया जा रहा है. शहीद जवानों के घर से, मंदिरों से और अन्य पवित्र स्थल से मिट्टी संग्रह की गई है. मौके पर लोग काफी खुश नजर आए. रांची रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते झूमते अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना हुए.

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, सांसद आदित्य साहू, समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस मिट्टी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत वाटिका में उपयोग किया जाएगा. इस कलश को ले जा रहे लोगों ने कहा कि हम सभी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं कि अपने गांव की मिट्टी को लेकर दिल्ली जा रहे हैं. इस प्रयास से देश भक्ती की भावना हर किसी के दिल में जागृत होगा.

रिपोर्टः मदन सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...

फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस...

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की...

आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज...