पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह आज मुख्य सचिवालय पहुंचे। मुख्य्मंत्री के आने से पहले मुख्य सचिवालय के सभी सचिव, मुख्य सचिव और विभाग के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय पहुंचकर तमाम विभागों का निरीक्षण किया। जिसमें देखा कि कई विभागों में कई मंत्री और कई अधिकारी आज भी लापता थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार सिस्टम सुधारने में लगे हुए हैं।खास बात आज यह हैं कि मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक सचिवालय में रहे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







