अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे फुटपाथ दुकानदार, महबूब आलम व संदीप सौरभ ने दिया साथ

पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था फुटपाथ पर दुकानों को उजाड़े जाने पर पटना के मौर्या लोक पर आज यानी सोमवार को भारी संख्या में फुटपाथ दुकानदार धरने पर बैठे। बिहार सरकार के सहयोगी दल के विधायक महबूब आलम और संदीप सौरव भी इनके साथ देने के लिए पहुंचे। बता दें कि  हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

उनका साफ कहना है कि हमलोगों की दुकान उजाड़ दिया जाता है। उसके बाद हमलोग खाने के लिए भी तरस जाते हैं। भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने कहा कि जिन लोगों के भी दुकानें उजड़ गई है। जो भी ये काम किया है उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं विधायक संदीप सौरव ने कहा कि हम अभी पटना नगर निगम से मिल कर लोगों को हित में काम करने की बात करेंगे।

बता दें कि सैकड़ों के तादाद में दुकानदार शामिल हुए। उन लोगों की मांग है कि नगर निगम के कर्मचारी बिना सूचना दिए हम लोगों का दुकान हटा दिया गया। साथ ही साथ लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता लोग वोट मांगने आते हैं। उसके बाद हमलोग पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...