ट्रैक्टर लूट कांड का ओरमांझी पुलिस ने किया उद्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार

रांचीः ओरमांझी थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर लूट कांड का भंडाफोड़ करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 26 अक्टूबर को एक ट्रैक्टर की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका उद्भेदन करते हुए लूट के ट्रैक्टर को भी बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कांड का उद्भेदन करते हुए कहा कि सुनील कुमार के द्वारा थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि सीमेंट और अन्य सामान की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर को बुक किया गया था और जब ड्राइवर ट्रैक्टर पर सामान लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गाड़ी बुक करने वालों ने ड्राइवर को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

इस मामले की सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया गया और छापेमारी के क्रम में ट्रैक्टर चालक सौरभ रजवार को रामगढ़ से बरामद किया गया। साथ ही 4 अपराधकर्मी रॉबिन एंथोनी, करण कुमार,रंथु उरांव और गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...