ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, सिटी एसपी ने दी जानकारी

रांचीः राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र से ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इस बाबत कहा कि शहर के सभी थाना प्रभारी को नशीले पदार्थ के सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और लगातार पुलिस इस पर पैनी निगाहें बनाई हुई है।

पुलिस गिरफ्त में आए लोगों में मनोज कुमार, राजनारायण गोस्वामी और अभिषेक कुमार है। सभी थाना प्रभारियों को ड्रग्स सप्लाई से जुड़े लोगों का लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। साथ ही डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया गया है। जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है। क्योंकि लगातार महिलाओं के स्नलिप्त ड्रग्स सप्लाई में पाई गई है।

रिपोर्टः कमल कुमार

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...

Jharkhand Weather: रांची समेत 18 जिलों में Orange Alert, तेज हवा...

झारखंड में 17 सितंबर को रांची समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी के बीच 18 सितंबर...

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...