RANCHI NEWS :एसआईटी टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा

रांची: एसआईटी ने लिया जायजा

बीते शुक्रवार को राजधानी रांची में हुई हिंसक घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा इस घटना की जांच के लिए गठित 2 सदस्यीय कमेटी गठित ने आज शाम घटना स्थल का जायजा लिया.

आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल और झारखंड पुलिस के ADG संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में गठित इस 2 सदस्यीय कमिटी ने डेली मार्केट थाना के समीप स्थित हनुमान मंदिर का भी जायजा लिया.

जिसे मुस्लिम उपद्रवियों ने निशाना बनाया था.

वही जांच कर रहे आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग जांच को शेयर नहीं कर सकते हैं.

जितने भी तरीके के evidence हैं वो सारे के सारे संग्रहित किये जा रहे हैं, 7 दिनों में रिपोर्ट सरकार को सौप देंगे.

जांच पूरी तरह से गोपनीय है इससे संबंधित कोई भी इनपुट हम शेयर नहीं कर सकते हैं.

गौरतलब है कि 10 जून को हुए उपद्रव, पत्थरबाजी, फायरिंग और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाएं जाने के बाद राँची पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की थी जिसमे दो युवकों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

रांसीजी के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा, ASP राँची सहित कई पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हुए थे।

रिपोर्ट – मदन कुमार

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...