लोहरदगा पुलिस ने चोरी के 9 बाइक के साथ 2 चोर को किया गिरफ्तार

लोहरदगाः जिले की पुलिस ने चोरी के 9 बाइक के साथ 2 चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि जुरिया गांव निवासी किताबुल अंसारी (पिता हानिफ अंसारी) लोहरदगा शहरी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर बाहर बेचता है. साथ ही अपने घर में चोरी की कुछ मोटरसाइकिल रखी है.

इस सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया था. जिसके बाद किताबुल अंसारी के घर में छापेमारी कर 5 मोटरसाइकिल बरामद किया. साथ ही किताबुल अंसारी के बताए अनुसार इनके साथी रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र अर्न्तगत फुसरा टांड निवासी इरफान अंसारी (पिता सनीफ अंसारी) के घर में भी छापेमारी दल ने छापेमारी की. जहां से पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल बरामद किया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया की छापेमारी दल के द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पूर्व में घटित वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया गया था. जिसमें फरार सनीफ अंसारी के संलिप्तता होने की पुष्टी हुई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इरफान अंसारी के घर से घटना के समय पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि चोरी के मोटरसाइकिल दोनों के घर से बरामद होने के आधार पर लोहरदगा के थाना प्रभारी ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और प्राथमिकी दर्ज की. दोनों का अपराध स्वीकारिति ब्यान लिया गया है. दोनों आरोपियों ने चोरी के घटनाओं को अंजाम देने के आरोप को माना है. साथ ही फरार सनीफ अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्टः दानिश रज़ा

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...