संजय झा ने नीतीश की तारीफ की, कहा- पटेल के नाम पर बना सबसे बड़ा पुलिस मुख्यालय

पटना : पूरा देश आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जन्मजयंती मना रहा है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार झा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। मंत्री संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में बहुत बड़ा पुलिस मुख्यालय बनाया है। साथ ही मुख्यमंत्री दो नवंबर को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे।

मंत्री संजय झा ने कहा कि देश में इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां नहीं हुई है। एक साथ नियुक्ति पत्र देने का इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जो अपना वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। रेल हादसों पर संजय झा ने कहा लगातार घटना हो रही है। रेल दुर्घटना फिर से शुरू हो चुकी है लोगों में डर हो चुका है। रेल में खाली पदों पर बहाली नहीं हो रही है इसलिए मेंटेनेंस रेलवे नहीं हो पा रही है। रेलवे की सुरक्षा और सुविधा पर सरकार को फोकस नहीं है। बिहार के साथ भी केंद्र सरकार भेदभाव रेलवे के क्षेत्र में कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार को रेलवे से नई ट्रेनों की कोई सौगात नहीं मिल रही है। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम पर संजय झा ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के जो रुझान आ रहे हैं उसमें बीजेपी को चुनाव जीतने में मुश्किल होगी यह संदेश मिल रहा है। जदयू मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है हम अपने नेताओं की इच्छा पर चुनाव लड़ रहे हैं। जदयू का बहुत बड़ा जनाधार वहां पर नहीं है इन बात को स्वीकारते हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर प्लेन के किराए में बेतहाशा वृद्धि है। एयरलाइन कंपनियों पर केंद्र सरकार का कोई हस्तक्षेप न होने से मनमाना किराया ले रही है। छोटे जगह पर 15 हजार के करीब प्लेन का किराया आम लोगों की पहुंच से बाहर है। पटना एयरपोर्ट पर भी प्लेन का किराया 15 से 20 हजार के करीब पहुंच जा रहा है। बिहार में छठ पूजा में बाहर राज्यों से लोग अपने घर आते हैं।
ट्रेनों में जगह नहीं होती है स्पेशल ट्रेन सही से नहीं मिल पाते हैं लोगों को।

संजय झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार की अनदेखी की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लेकर कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग की जो भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं उसमें पारदर्शिता लानी होगी। अरविंद केजरीवाल का मामला कोर्ट में चल रहा है उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। मगर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं उसे पर भी केंद्र सरकार को सफाई देनी चाहिए।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...