2 नवंबर को CPI करेगी पटना में विशाल रैली, नारा है भाजपा हटाओ देश बचाओ

288
Advertisment

पटना : राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आगामी दो नवंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की तरफ से विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सीपीआई का नारा है कि देश से भाजपा हटाओ देश बचाओ। इस विशाल रैली में इंडिया गठबंधन में शामिल बिहार के सभी बड़े नेताओं का न्योता दिया गया है। विपक्षी पार्टी की विशाल रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ देश के इंडिया लाइंस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

Advertisment

बता दें कि भाजपा हटाओ देश बचाओ और नया देश बनाओ के उद्देश्य के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस रैली का आयोजन कर रही है। इस बात की जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता राम नरेश पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दो नवंबर की शाम छह बजे से पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में भारतीय खेत मजदूर यूनियन का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement