Commercial Advertisment

Breaking : CPI की रैली में पहुंचे तेजस्वी

पटना : राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल में आज यानी गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) भाजपा हटाओ देश बचाओ को लेकर महारैली कर रही है। इस महारैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सांसद डी राजा भी शामिल हुए हैं। बता दें कि इस रैली में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंच गए हैं। साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता राम नरेश पांडे भी मौजूद हैं।

तेजस्वी प्रसाद यादव राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार तेजी से विकास का काम कर रही है। अभी तो बस कुछ लोगों को नौकरी की नियुक्ति पत्र दी जा रही है। आने वाले वक्त में तकरीबन बिहार सरकार 10 लाख से ज्यादा नौकरी देगी।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्य में भी अब विरोधी पार्टियों विकास के मुद्दे पर और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है जो बड़ी बात है। तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जब से महागठबंधन की इंडिया गठबंधन बना है तब से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेशान है। महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेताओं के पीछे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का छापा चल रहा है। ये सभी एंजेंसिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...