Crime : व्यवसायी दीपक अग्रवाल गोलीकांड मामले में 7 अपराधी गिरफ्तार

धनबाद: जिले में कुछ दिनों पहले हुए व्यवसायी दीपक अग्रवाल गोलीकांड मामले में धनबाद पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों में राहुल सिंहः, पिंटू महतो, विकाश सिंह, छोटू, रेहान, आतिफ, साहिल शामिल है। मालूम हो कि हत्याकांड की घटना के दिन ही ATS ने तीन अपराधियों राहुल, पिंटू, विकाश को गिरफ्तार कर लिया था।

व्यवसायी दीपक अग्रवाल गोलीकांड – दो पिस्टल, एक मोटरसाइकिल बरामद

जिसमें से दो अपराधी जमुई के जबकि एक चिरकुंडा का था। इनकी निशानदेही पर बाद में पुलिस ने छापेमारी कर बाकी के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनमें हथियार सप्लाई करने वाले छोटू,रेहान,आतिफ,साहिल नामक अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल, एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ छापेमारी के दौरान सब इंस्पेक्टर से हाथपाई करने वाले छोटू को गोली लगी है।

इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों ने पुलिस के सामने दिये बयान में बताया कि व्यवसायी दीपक अग्रवाल को छोटू ने गोली मारी थी, रेहान बाइक चला रहा था, जबकि कुछ लोग रेकी करने में शामिल थे। धनबाद पुलिस ने सारे हिस्ट्री शीटर की लिस्ट बना लिया है अब उन सबको गिरफ्तार किया जाएगा।

धनबाद एसएसपी ने इलाके के व्यवसायियों को आश्वासन दिया है कि जिले में भय मुक्त वातावरण बनाया जा रहा है आप खुल कर व्यपार करें। साथ ही उन्होनें व्यवसायियों से अपील की है कि रंगदारी अथवा धमकी भरा फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...