पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महापर्व छठ को लेकर आज राजधानी पटना के कई घाटों का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिया निर्देश दिए। सीएम के साथ सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी आरएस भट्टी, पटना आयुक्त कुमार रवि सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। सीएम नीतीश अधिकारियों के साथ स्टीमर से घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने अधिकारियों को छठ पर शांतिपूर्ण एवं तमाम व्यवस्थाओं सहित पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि बहुत दिनों से पटना के आयुक्त कुमार रवि, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी रोज सभी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















