छठ घाट निरीक्षण के दौरान हादसा, बाल-बाल बचे नीतीश

गंगा में पुल से टकराया सीएम नीतीश का जहाज

पटना : बाल-बाल बचे नीतीश – छठ घाट निरीक्षण के दौरान हादसा हो गया.

जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बच गये.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार का

जहाज गंगा में पुल से टकरा गया था. जिसके कारण हादसा हुई.

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ.

हालांकि वक्त रहते जहाज को संभाल लिया गया.

बता दें कि सीएम नीतीश आज विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं.

उनके साथ कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी हैं.

nitish kumar 1 22Scope News

नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है. गंगा विजिट के दौरान

मुख्यमंत्री का स्टीमर जेपी सेतु के पाए से टकरा गया.

हालांकि, इस हादसे में सीएम नीतीश को चोट नहीं आई और उनका स्टीमर बाल-बाल बच गया,

लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.

nitish kumar12 22Scope News

बाल-बाल बचे नीतीश: नीतीश कुमार को नहीं आई चोट

बताया जा रहा है कि गंगा नदी में जल स्तर अधिक होने के कारण यह घटना घटी.

इस मामले में पटना जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट नहीं आई है और स्टीमर में

तकनीकी खराबी के कारण दूसरा स्टीमर बदल दिया गया.

nitish kumar1 1 22Scope News

बाल-बाल बचे नीतीश: घाटों का ले रहे थे जायजा

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का जायजा लेने निकले थे.

11 बजे नसीरीगंज घाट से पटना सिटी तक गंगा नदी में घाटों का जायजा ले रहे थे और

इसी क्रम में वे जेपी सेतु के निकट थे. इसी दौरान उनका स्टीमर पुल के पाये से टकरा गया. बता दें कि गंगा नदी में बढ़े हुए जलस्तर से घाटों के निर्माण में भी कठिनाई हो रही है.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...