रांची में चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

रांचीः राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन का उद्घाटन किया। यह एग्जिबिशन कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस, रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 24 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे-बच्चियों द्वारा बनाया गया पेंटिंग सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया।

यह पेंटिंग अर्निंग फॉर लर्निंग थीम पर बनाई गई पेंटिंग गई है। सीएम हेमन्त सोरेन बच्चों द्वारा कैनवास पर उतारी गई पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को खूब सराहा तथा उनकी तारीफें भी की। सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे-बच्चियां काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

आपको बता दें कि सीएम हेमन्त सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में पहली बार 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक राज्य के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शन आड्रे हाउस में लगाया गया है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी के साथ कई अफसर भी मौजूद रहे। इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षक, बाल कलाकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...