कल्पना सोरेन ने बजट से पहले सीएम हेमंत को क्या खिलाया

कल्पना सोरेन ने बजट से पहले सीएम हेमंत को क्या खिलाया

रांची : कल्पना सोरेन ने बजट से पहले सीएम हेमंत को क्या खिलाया- बजट

पेश होने से पूर्व कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने सुबह का नाश्ता कराया.

इसके बाद उन्होंने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा-

झारखंडवासियों के लिए बेहतर बजट पेश करने की शुभकामनाएं दीं.

कल्पना सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन को सुबह के नाश्ते में छोला, आलू-गोभी की सब्जी, हरी चटनी, सलाद और पूरी खिलायी. कल्पना सोरेन ने अपने हाथ से नाश्ता बनाकर सीएम हेमंत को खिलाया. इसके बाद हेमंत सोरेन सदन की ओर कूच किए.

किसान समेत सभी वर्गों के लिए सुनहरा कल लेकर आयेगा बजट

विधानसभा में बजट पेश होने से पूर्व आवास से निकलने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी संग नाश्ते का ट्वीट किया. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य के गरीब, वंचित, युवा, महिला, किसान समेत सभी वर्गों के लिए सुनहरा कल लेकर आयेगा. आज इस अवसर पर सभी झारखण्डवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार.

वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया बजट

बता दें कि झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए गुरुवार को बजट पेश किया. वित्त मंत्री रामेशवर उरांव ने बजट पेश किया. इस बार पिछले साल की तुलना में बजट की राशि बढ़ गयी है. इस साल 1 लाख एक हजार 101 करोड़ रुपए का बजट पटल पर रखा गया. पिछले साल हेमंत सरकार ने 91277 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था. बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री रामेशवर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के गरीब जनता के लिए काम कर रही है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और मुख्यमंत्री स्पोर्ट योजना के माध्यम से पेट्रोल पर सब्सिडी दिया जा रहा है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img