रांची: झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सफाए के लिए झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसका नतीजा है कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है और झारखंड पुलिस के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम में ही नक्सली बचे हुए हैं जिनके खात्मे के लिए इस वर्ष के जनवरी महीने से ही लगातार अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा अन्य बड़े नक्सली कोल्हान क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।जिसको खिलाफ लगातार चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ,कोबरा,झारखंड जगुआर समेत अन्य सुरक्षा बल अभियान चला रहे है।
दर्जनों नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त भी किया गया है। साथ ही 200 से अधिक आईईडी बम,हथियार समेत अन्य सामान बरामद करने में पुलिस सफलता भी हासिल हुई है।
इस पूरे अभियान को लेकर एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम में अभियान चलाया जा रहा है।जहां सभी सुरक्षा बल मिलकर अभियान चला रहे हैं। वहां के जिन इलाके में पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। वहां भी सुरक्षा बलों ने कैंप स्थापित किया हैं। जल्द झारखंड राज्य वाकई ने नक्सली मुक्त होगा।