रांची : न्यायामूर्ति एस. चंद्रशेखर, कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा के द्वारा परिकल्पित आउटरिच योजना जो कि 100 दिनों तक होना सुनिश्चित हुआ है। इसी कड़ी में आज 04.11.2023 को रातू प्रखंड के मखमंदरो, पुरियो, बानापीड़ी एवं मुरचो गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विधिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रेम मंजरी बालिका विद्यालय में लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में एलएडीसी अधिवक्ता सौरभ कुमार पाण्डेय, पीएलवी पुष्पलाता देवी, सुनिता देवी, नीतू देवी, तारामनी देवी एवं राजा वर्मा ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच एलएडीसी अधिवक्ता सौरभ कुमार पाण्डेय ने प्रकाश डाला उन्होंने बाल विवाह के रोकथाम के विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया गया। पीएलवी पुष्पलता देवी ने बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर प्रकाशा डाली।
इसके अलावा दहेज प्रथा कानून के बारे में विस्तार से बताया गया। सौरभ पाण्डेय ने एमएसीटी एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
सुनिता देवी एवं नीतू देवी ने सड़क दुर्घटना में से संबंधित कानून की जानकारी दी। इसके अलावा लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया गया।
पीएलवी तारामनी देवी ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं। पीएलवी ने घरेलू विवाद एवं जमीन संबंधी विवाद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर एलएडीसी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पाण्डेय, पीएलवी पीएलवी पुष्पलाता देवी, सुनिता देवी, नीतू देवी, तारामनी देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।


