बाघमारा: बाघमारा के पुटकी बलिहारी परियोजना में कार्यरत दो गार्ड रात्रि में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों घायल गार्ड परियोजना कार्यालय पँहुचे।अपने साथी मजदूरो को जानकारी दी।कार्यालय परिसर पँहुच मजदूरो ने हंगामा किया।
शिफ्ट इंचार्ज के ऊपर मजदूरो ने आरोप लगाया कि पाली डियूटी खत्म होने के बावजूद उनलोगों को काम पर बुलाया गया।उनलोगों पर दबाव बनाया गया।जिसके कारण घटना हुई।आरोप प्रत्यऱोप लगाते हुए जमकर हंगामा किये । फिर स्थानीय नेता के द्वारा बीसीसीएल के उच्च अधिकारी को सूचना दिया गया ।जिसके बाद दोनो मजदूर को इलाज के लिए धनबाद सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया ।
वही घायल मजदूरो ने बताया कि इंचार्ज के कहने पर चार मजदूर को कोलियरी से दूसरे साहब के घर काम करने के लिए भेजा गया था।काम करने के बाद जब कोलियरी वापस आ रहे थे इसी दौरान सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमें दोनो मजदूर घायल हो गए। कोलियरी किसी तरह पहुचकर मजदूर सहयोगी को घटना की जानकारी दिए।

















