Advertisment

बीसीसीएल सुरक्षा गार्ड को बंधक बना अपराधियों ने हजारों की संपत्ति लूटी

बाघमाराः अपराधियों ने हथियार के बल पर बीसीसीएल सुरक्षा गार्ड को बंधक बना हजारों की संपत्ति लूटी. मामला बीसीसीएल पुटकी के कच्ची बलिहारी 10/12 पिट के कोलियरी गोदाम की है. अपराधियों द्वारा लगातार बीसीसीएल कोलियरी में लूटपाट की घटना को अंजाम दें रहे. जिससे कोल कर्मियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. दहशत मे बीसीसीएल के सुरक्षा गार्ड कुछ भी बोलने मे परहेज कर रहे हैं.

सुरक्षा गार्ड को बंधक बना की लूटपाट

वही कोलियरी इंजीनियर ने बताया 25 से 30 के संख्या में अपराधी कच्ची बलिहारी कोलियरी मे धावा बोल गैस कटर से शटर काट दिया है. कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग लगातार अधिकारियों से सीआईएसएफ की मांग कर रहे हैं, मगर अब तक मुख्यालय द्वारा कोलियरी में सीआईएसएफ नहीं किया गया है. कोलकर्मी भी भयभीत होकर अपना कार्य करते हैं, हम लोग सुरक्षा की मांग करते हैं. वहीं एटक यूनियन नेता रघुनाथ प्रसाद ने चोरी की बढ़ती घटना का जिम्मेदार पुटकी बीसीसीएल महाप्रबंधक को ठहराया, कहा अगर महाप्रबंधक गंभीरता से इस पर संज्ञान ले तो चोरी की घटना में कमी आएगी.

 

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...