कुड़मी समाज ने मनाया डहरे सोहराय पर्व, उषा महतो ने कहा अपनी संस्कृति को संरक्षित करें

बोकारोः बोकारो में बरवाअड्डा से बगोदर तक 81 किलोमीटर तक वृहद झारखण्ड कला संस्कृति मंच के द्वारा 81 गुस्टी डहरे सोहराय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सोहराय कार्यक्रम में कुड़मी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बारे में जीप सदस्य उषा महतो ने बताया की यह कुड़मी समाज का बारह महीने में तेरह पर्व है।

जिसमें सोहराय का महत्व काफी है जिसे पूरे कार्तिक मास में मनाया जाता है। लेकिन अभी हाल ऐसा है कि कुछ दिनों से हमारी संस्कृती विलुप्त होती जा रही थी जिसको लेकर आज वृहद पैमाने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अपनी सभ्यता के बारे में सभी को जानना चाहिए

ताकि शहरी क्षेत्र में भी हमारी सभ्यता और संस्कृती के बारे में जानकारी सभी को हो पाए, वहीं जयराम महतो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लाखों की भीड़ इस बात का गवाह है कि आने वाला वक्त जयराम महतो का है।

झारखंड का हर एक युवा जयराम के साथ हैं। आने वाले समय में बेहतर जनप्रतिनिधि के रूप में जयराम और उनके साथी देने वाले हैं। आने वाला वक्त युवाओं का रहने वाला है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...