जेएमएम ने किया प्रेस कॅान्फ्रेंस, पीएम से निवेदन HEC को बचा लें

रांचीः जेएमएम ने आज प्रेस कॅान्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॅान्फ्रेंस में जेएमएम के सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब दीपोत्सव आने वाला है भगवान बिरसा का जन्मदिवस भी है और इसके साथ ही साथ राज्य का स्थापना दिवस भी है। इस बीच सूचना मिल रही है कि प्रधानमंत्री जी आ रहे है। प्रधानमंत्री जी आगमन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछले 10 वर्षों में राज्य की स्थिति बिगड़ी है उससे कुछ निजात मिल सके। देश का मदर इंडस्ट्री कहे जाने वाले संस्थान का क्या हाल है ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। HEC के कर्मचारी 2-3 वर्षों से मरनाशन की स्थिति में हैं लेकिन हम सभी इतना आशा और विश्वास रखते है कि कुछ भला हो जाए।

मोदी जहां-जहां गए वहां से उनका नाता जुड़ गया है

चुनाव के समय प्रधानमंत्री जी जहां-जहां जाते हैं, उनका नाता वहीं से जुड़ जाता है और उसी नाता के तहत कुछ न कुछ जरूर करेंगे। राज्य सरकार के बकाए 36 हजार करोड़ रुपये है। उसको लेकर भी कुछ न कुछ घोषणा करेंगे। पीएम देश में दलित और पिछड़ों की बात जरूर करते हैं लेकिन मिजोरम में चुनाव सम्पन्न हो गया पर प्रधानमंत्री वहां नहीं गए।

भारतीय जनता पार्टी को आदिवासी का नाम लेना सिर्फ अच्छा लगता है। जेएमएम ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उठाया सवाल उठाते हुए कहा है कि यहां से प्रधानमंत्री के दौरे से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि कई आदिवासी बहुल सीट है।

सूचना है कि यहां से कोई यात्रा की शुरुआत होगी इसमें अधिकारियों को भी लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि सेना के जवान जब छुट्टी में जाएंगे तब अमित शाह और मोदी जी की जय बोलते हुए सेल्फी लेकर भेजें।

हम चाहते हैं कि बीजेपी के द्वारा कोई राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित न करें, नहीं तो इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जेएमएम का प्रधानमंत्री से अपील है कि आप कुछ दे तो नहीं सकते लेकिन कम से कम HEC को बचा लें। चोर मचाये शोर जैसी हालत है केंद्रीय एजेंसियों की, जहां-तहां घुस जा रहे तो डर तो लगेगा ही।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...