झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार कहा- पीएम की लोकप्रियता से जेएमएम बदहवास

रांचीः भाजपा ने आज झामुमो के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी 16 घंटे झारखंड क्या रुके कि उनकी लोकप्रियता से सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा बदहवास होकर अमर्यादित बयान बाजी करने लगी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश को गर्व है कि नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री थे जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर गए। वहां की मिट्टी को अपने ललाट पर लगाकर आदिवासियों के विकास का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें- झारखंड दौरे पर पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक मामले में बाबूलाल मरांडी का आया बयान…

1961 में कांग्रेस की सरकार ने ही सरना धर्म कोड कॉलम हटाया था

प्रतुल ने कहा कि सरना धर्म कोड पर तो पहला प्रश्न कांग्रेस से ही बनता है क्योंकि उनकी केंद्रीय सरकार ने ही 1961 में इसे जनगणना के कॉलम से हटा दिया था। प्रतुल ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तो झारखंडी जनता की कीमत सिर्फ ₹1 लगाई थी। तीन करोड़ जनता की अस्मिता का सौदा तीन करोड़ रुपयों में नरसिम्हा राव की सरकार को वोट देने के समय कर लिया था।

प्रतुल ने कहा अगर प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस के द्वारा नजरअंदाज कर दिए गए आजादी की लड़ाई के ट्राइबल हीरो जैसे तात्या भील, कोमाराम भील,गोविंद गुरु की बात की तो यह भी अब झामुमो को राजनीतिक स्टंट लग रहा है। इनसे मर्यादा की उम्मीद करना ही बेमानी है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...