ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस व दीपावली में सुगम यातायात की व्यवस्था की

रांची. ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस व दीपावली पर सुगम यातायात की व्यवस्था की है. चर्च रोड में अधिक भीड़ होने की स्थिति में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा.

काली मंदिर चौक व विक्रांत चौक से रूट डायवर्ट किया जायेगा. मेन रोड से चर्च  रोड होते हुए कर्बला चौक की ओर जाने वाले वाहनों को एकरा मस्जिद की ओर भेजा जायेगा.

वाहन कर्बला चौक से गंतव्य स्थान पर जायेंगे, जबकि, कर्बला चौक से चर्च रोड की ओर आनेवाले वाहन विक्रांत चौक, फतेहउल्लाह रोड होते हुए अंजुमन प्लाजा की ओर निकलेंगे.

लोगों से कहा गया है कि बाजार में भीड़-भाड़ को लेकर वाहन चालक अपने वाहन पार्किंग स्थल में ही पार्क कर खरीदारी करें. वहीं, अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे- कचहरी चौक से डेली मार्केट तक, चर्च रोड, लालपुर चौक इत्यादि जगहों पर कम से कम वाहन का प्रयोग करें व बीच सड़क पर वाहन रोक कर खरीदारी न करे.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img