रांची में सरहुल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

रांची: सरहुल पर्व के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। एक अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे।

शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

  • सिरमटोली सरना स्थल और मेन रोड: दोपहर 1 बजे से सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक मार्ग: सामान्य वाहनों का प्रवेश निषेध।

  • सर्कुलर रोड से जेल चौक: वाहनों को जेल चौक तक जाने की अनुमति, वहां से अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक मार्ग: सामान्य वाहनों की आवाजाही वर्जित।

  • पुराना नगर निगम कार्यालय से कमिश्नर चौक मार्ग: सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

  • अपर बाजार से शहीद चौक: इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद।

  • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक: सामान्य वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।

  • थरपखना, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक: सामान्य वाहनों का परिचालन निषेध।

रूट डायवर्जन और अतिरिक्त प्रतिबंध

यातायात पुलिस की अपील

रांची ट्रैफिक एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरहुल शोभायात्रा के दौरान निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...