Advertisment

ईडी ने फ्लिपकार्ट को थमाया 10,600 करोड़ का नोटिस, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली : ईडी ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और उसके प्रवर्तकों को करीब 10,600 करोड़ रुपए का नोटिस थमाया है। नोटिस विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन के लिए दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत पिछले महीने 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें फ्लिपकार्ट, उसके संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नोटिस जारी किया गया और कंपनी पर लगे आरोपों में एफडीआई नियमों का उल्लंघन और बहु-ब्रांड खुदरा को विनियमित करना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी और उसके अधिकारी अब न्यायिक फैसले का सामना करेंगे। एजेंसी के चेन्नई स्थित एक विशेष निदेशक-रैंक के अधिकारी इस कार्यवाही का संचालन करेंगे।

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...