Advertisment

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग को भेजे जवाब में सामने आई बड़ी जानकारी

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप नहीं है।


JAC News रांची: रांची में झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जैक ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजे जवाब में कहा है कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता और अर्हता उनके पदों के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2016 में जैक में इंटरव्यू के आधार पर हुई थी। नियुक्ति को लेकर वर्ष 2022 में विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने विधानसभा में सवाल उठाया था। इसके करीब चार वर्ष बाद जैक ने इस मामले में शिक्षा विभाग को अपना जवाब भेजा है।


Key Highlights

  • जैक ने दो पदाधिकारियों की योग्यता निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं मानी

  • वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई

  • दोनों की नियुक्ति इंटरव्यू के आधार पर की गयी थी

  • वर्ष 2022 में विधानसभा में नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया गया था

  • विधानसभा में मामला उठने के करीब चार साल बाद जैक ने शिक्षा विभाग को जवाब दिया


JAC News: चार साल बाद जैक ने शिक्षा विभाग को भेजा जवाब

शिक्षा विभाग ने हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल से दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति और उनकी योग्यता से संबंधित जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में जैक ने विभाग को पत्र भेजकर अपनी रिपोर्ट दी है।

जैक की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता और अर्हता संबंधित पदों के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है। यह जवाब ऐसे समय आया है जब इस नियुक्ति को लेकर विधानसभा में पहले ही सवाल उठाया जा चुका है।

JAC News: 2016 में इंटरव्यू के आधार पर हुई थी नियुक्ति

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2016 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल में इंटरव्यू के आधार पर हुई थी। उनकी नियुक्ति को लेकर वर्ष 2022 में विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने विधानसभा में सवाल उठाया था।

विधानसभा में मामला उठाये जाने के बाद विभागीय मंत्री ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बाद में विधानसभा ने शिक्षा विभाग से आश्वासन के आलोक में की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी। इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक से दोनों अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में कार्रवाई और उनकी अर्हता से जुड़ी जानकारी मांगी।

अब जैक ने इस संबंध में विभाग को जवाब भेजा है। इस तरह विधानसभा में मामला उठाये जाने के करीब चार वर्ष बाद जैक की ओर से आधिकारिक जवाब सामने आया है।

JAC News: जैक में तीन पूर्णकालिक पद स्वीकृत

जैक की ओर से शिक्षा विभाग को भेजे गये पत्र में यह भी बताया गया है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल में परीक्षा नियंत्रक, एकेडमिक ऑफिसर और वित्त पदाधिकारी के पूर्णकालिक पद स्वीकृत हैं।

अब विभाग की ओर से जैक के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विभाग की ओर से अंतिम निर्णय या कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

 

Highlights

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JTET 2026: झारखंड में अक्टूबर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 4.40...

झारखंड में JTET 2026 अक्टूबर में आयोजित होने की तैयारी है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट 31 अगस्त...