हजारीबागः श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने प्रेस वार्ता कर आगामी 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा मीडिया के समक्ष रखा।
चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 15 नवंबर को स्थानीय बिहारी दुर्गा पूजा स्थान में सुबह से पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा गया है एवं बच्चों के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
इसके साथ ही साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस बार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें कोलकाता से आ रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की मंडली लोगों का मनोरंजन करेगी।
16 नवंबर को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार के द्वारा भजन कीर्तन के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।







