अवैध बालू उत्खनन को लेकर जिला प्रसासन हुआ सख्त

औरंगाबाद : इन दिनों औरंगाबाद में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन व ओवरलोड को लेकर जिला प्रसासन सख्त नजर आ रही है। इसी दौरान आज औरंगाबाद के बारुण में विभिन जगहों पर सदर एसडीओ विजयंत कुमार और एसडीपीओ अमानुल्लाह खान ने अपने दलबल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन जगहों पर छापेमारी की। जिस दौरान नौ वाहनों को पकड़ा गया है।

एसडीओ विजयंत कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आज बारुण के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई है। जिस क्रम में मंगरहिया, गठौली, इंग्लिश, कोचाड़ सहित बारुण दाउदनगर और नवीनगर सड़क के विभिन्न जगहों पर वैध व अवैध घाटों का निरीक्षण किया गया। साथ ही इस दौरान ड्रोन के माध्यम से भी सोनदियारा का भी निरीक्षण किया गया है। पकड़े गए सभी वाहनों की कागजातों की जांच की जा रही है।सत्यापन के उपरांत नियमानुसार संबंधित विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ अमानुल्लाह खान ने बताया कि वैध व अवैध दोनों घाटों पर नजर रखी जा रही है। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम गठित कर रेंडमली किसी भी जगह पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही जो भी बालू के अवैध कारोबार में लिप्त है वैसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस दौरान थानाध्यक्ष शमीम अहमद मौजूद रहे।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...