चर्चित बिल्डर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 अभियुक्त गिरफ्तार

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने पिछले 10 नवंबर को रूपसपुर इलाके में आलोक कुमार शर्मा चर्चित बिल्डर हत्याकांड के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पटना पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड का साजिशकर्ता दिवंगत बिल्डर मंटू शर्मा का भाई है जिसका नाम संजीव कुमार उर्फ छोटे हैं।

पुलिस का कहना है कि संजीव को शक था कि आलोक शर्मा ने हीं पिछले दिसंबर महीने में उसके भाई की हत्या करवाई है और उसकी करोड़ की कमाई हड़प ली है। यही नहीं संजीव को इस बात का भी अंदेशा था कि मंटू शर्मा की हत्या के बाद आलोक शर्मा उसके तथा उसके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रहा था। इसी शक में उसने मंटू शर्मा की पेशेवर क्रिमिनल्स से सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो पिस्टल 18 कारतूस समेत कई चीजे जब्त की है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...