बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, अवैध संबंध व विवाद के बाद गर्लफ्रैंड ने गला रेतकर की हत्या

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित अपने कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी के साथ बजरंग कुमार के निजी संबंध थे – SSP प्रमोद कुमार यादव

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी के साथ बजरंग कुमार के निजी संबंध थे। पुलिस के अनुसार, घटना की रात दोनों कार्यालय में मौजूद थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पहले शारीरिक संबंध बने, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Bha SSP 1 22Scope News

विवाद के बाद बजरंग कुमार नशे की हालत में सो गए – पुलिस

पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद बजरंग कुमार नशे की हालत में सो गए। इसी दौरान सीमा कुमारी ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाकर उनके गले पर कई वार किए। इसके बाद शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया और मामले से जुड़े अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Bha SSP 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड के मुख्य आरोपी फेंकन का हाफ एनकाउंटर

राजीव रंजन की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...