पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को सदन के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरीके से तुम तड़ाक पर उतर आए थे। उसको लेकर आज राजधानी पटना में जीतनराम मांझी पटना उच्च न्यायालय के समीप अंबेडकर मूर्ति के बाहर मौन प्रदर्शन किया। बता दें कि जिला प्रशासन ने प्रदर्शन करने का अनुमति नहीं दी तो बाहर ही गेट पर माल्यार्पण कर लगभग 20 मिनट तक मौन धारण की।
वहीं जीतनराम मांझी को समर्थन देने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हमें अपमानित नहीं किए हैं, दलितों का अपमानित किया है। मांझी ने कहा कि चुनाव के समय दलित जरूर बदला लेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग छठ पूजा के बाद दिल्ली के जंतर मंतर और राजघाट पर भी नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास भी बात चल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश इन दोनों मानसिक दिवालियापन हो गए हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















