नीतीश के बयान से दलित समाज आहत, मांझी का मौन प्रदर्शन शुरू

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी को सदन में बुरी तरह से अपमानित किया था। विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरी मूर्खता थी कि इसको (जीतनराम मांझी) को सीएम बनाया था। वहीं मांझी पर नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान की खूब आलोचना हो रही है। ऐसे में अब मामले में मांझी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आज यानी मंगलवार को पटना उच्च न्यायलय के निकट अंबेडकर स्मारक पर एक मौन प्रदर्शन करने कर रहे हैं।

बता दें कि नीतीश के सदन में बयान से पूरा दलित समाज काफी आहत है। अभी थोड़ी देर पहले मीडिया से जीतनराम मांझी ने बातचीत भी की। बीजेपी ने मांझी को इस प्रदर्शन में समर्थन दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल हैं। साथ ही मांझी के मौन प्रदर्शन को पटना पुलिस ने इजाजत नहीं दी है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...