CM नीतीश ने पटना के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को आस्था का महापर्व छठ को लेकर विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि कई दिनों से छठ की तैयारी को लेकर घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्टीमर द्वारा गाय घाट से कंगन घाट तक और फिर कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज तक के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले यह सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग कराएं। छठ व्रतियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी हमने छठ घाटों का निरीक्षण किया था और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन -सह- सूचना एवं जन संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा और पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...