रांची: 23 वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सह समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, प्रदेश कांग्रेस कै प्रभारी अविनाश पांडेय होंगे. साथ ही मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, महुआ माजी, आदित्य प्रकाश साहू लोकसभा सांसद संजय सेठ व रांची के विधायक सीपी सिंह भी शामिल होंगे.
समारोह में आपकी योजना, आपका आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा. साथ ही 1714.44 करोड़ रुपये की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपये की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा. समारोह दिन के दो बजे से शुरू होकर 03:30 बजे दोपहर में समाप्त होगा. शाम पांच बजे से सांस्कृतिक
कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. समारोह के दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए पांच लाख 55 हजार 652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपये की सहायता राशि
का वितरण किया जायेगा. जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का वितरण होगा. कार्यक्रम स्थल में ही श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला मे 18034 हजार युवाओं को ऑफर लेटर राज्यपाल मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सौंपेंगे।
राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योजनाओं
और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे. लांच होनेवाली पॉलिसी में झारखंड स्टार्ट-अप पॉलिसी 2023, झारखंड एमसएमइ प्रमोशन पॉलिसी 2023, झारखंड नियत पालिसी 2023 और झारखंड आईटी, डाटा मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मुख्य समारोह की चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने यहां पंडाल, मंच और स्टॉल के चल रहे निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समारोह में शामिल होनेवाले लोगों और लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा श्री ने यहां की जा रही ध्यान रखे. मुख्यमंत्री ने व्यवस्था की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मुख्य सुखदेव सिंह, सचिव देव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दाल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव मनीष रंजन, अमिताभ कौशल, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, पीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्श, रांची डीसी, एसएसपी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.


