पीएम मोदी ने ISM धनबाद में नवनिर्मित हॉस्टल का ऑनलाइन किया लोकार्पण

Dhanbad :  धनाबद स्थित IIT-ISM में 192 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एक्वा मरीन हॉस्टल का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया। यह लोकार्पण पीएम ने खूंटी से ऑनलाइन किया। हालांकि गत जुलाई महीने से ही हॉस्टल में छात्रों को रहने के लिए आवंटन शुरू हो गया था और फिलहाल 1400 छात्र वहां रह रहे हैं। हॉस्टल में कमरों की संख्या 1000 हजार है और 2000 छात्र यहां एक साथ रह सकते हैं। पीएम ने आज इसे विधिवत छात्रों को समर्पित कर दिया।

बताते चलें कि आइएसएम के छात्रों ने इंस्टाग्राम पर वोटिंग के आधार पर इस छात्रावास का नामकरण किया था। नवनिर्मित हॉस्टल की संरचना मछली के आकार जैसी है। अब छात्रों के लिए जगह की कमी नहीं होगी। इस नवनिर्मित ब्वायज हॉस्टल का निर्माण 192 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

यह हॉस्टल जी प्लस 14 फ्लोर का है, इसका आकार मछली की पूंछ की तरह है। इसका नामकरण भी संस्थान के अन्य हॉस्टल की तर्ज पर रत्नों के नाम पर किया गया है। छात्रों के बीच हुए ऑनलाइन वोटिंग के बाद इसका नामकरण एक्वा मरीन रखा गया है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...