नौबतपुर में दिनदहाड़े युवक की घर के पास गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

नौबतपुर : बिहार में अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है। आए दिन अपराधी घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। अब तो अपराधी घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर रहे है। ताजा मामला पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके का है जहां नौबतपुर थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने घर से कुछ दूरी पर बाहर निकाला था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने घेर कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान इब्राहिमपुर गांव निवासी अनिल शर्मा का पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है। इधर, दिनदहाड़े हुए गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में एक बार फिर अपराधियों का खौफ देखने को मिला है गांव में दहसत का माहौल बना हुआ है। हालांकि हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। क्योंकि पूर्व में भी मृतक युवक के पिता अनिल शर्मा के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका था।

वही इस संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया की इब्राहिमपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही फरार अपराधियों की धर पकड़ में पुलिस की टीम लगी हुई है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मृतक के परिजनों के तरफ से थाने में लिखित शिकायत के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा की हत्या के पीछे का क्या कारण है। घटना को लेकर गांव में पुलिस मौजूद है। साथ ही अपराधियों की पहचान को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...